PM Jan Dhan Yojana क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में (2021)-

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PM Jan Dhan Yojana)-

 प्रधानमंत्री जन धन योजना (PM Jan Dhan Yojana या PMJDY) भारत सरकार की भारतीय नागरिकों के लिए एक आर्थिक समावेश कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आर्थिक कार्यक्रमों जैसे बैंक खाता, क्रेडिट, बीमा और पेंशन आदि का विस्तार करना है। यह योजना भारत के प्रधानमंत्री माननीय  श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2014 में प्रारंभ किया गया है। 

इसका लक्ष्य 26 जनवरी तक 7.5 करोड़ बैंक खाता खोलना था। यद्पि 31 जनवरी तक 12.54 करोड़ खाते खोले गए। इसके पश्चात एक सर्वे के अनुसार 21.06 खातो में ₹10000 करोड़ जमा किए गए। जून 2018 तक लगभग 31.80 करोड़ खाते खोले गए और ₹79200 करोड़ इस योजना के तहत जमा किए गए।

आज लगभग 100% लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है। अब तक जितने भी खाते खोले गए हैं उसमे 40% शहरी क्षेत्र में तथा 60% ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इसमें 51% हिस्सा महिलाओं का है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार यह आर्थिक समावेश का सबसे बड़ा कार्य है, जिसमें एक सप्ताह में अब तक के सबसे अधिक खाते (18096130) खोले गए।

पीएम जन धन योजना (PM Jan Dhan Yojana) संक्षिप्त विवरण-

राष्ट्र                      भारत

प्रधानमंत्री            श्री नरेंद्र मोदी

मंत्रालय                वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्री              अरुण जेटली

प्रारम्भ                  28 अगस्त 2014; 5 वर्ष पूर्व

स्थिती                   उपलब्ध

उद्घोष                 मेरा खाता भाग्य विधाता

वेबसाइट              www.pmjdy.gov.in

PM Jan Dhan Yojana (PMJDY) विवरण-

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PM Jan Dhan Yojana) एक राष्ट्रीय अभियान है जिसका उद्देश्य आर्थिक कार्यक्रमों जैसे बैंक खाता, क्रेडिट, बीमा और पेंशन आदि का विस्तार करना है। इसके अन्तर्गत किसी भी बैंक शाखा में खाता खोला जा सकता है। इसके अंतर्गत बिना पैसे (₹0.00) में खाता खोला जाएगा। इसके अलावा आप चेक आदि का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम राशि रखना पड़ेगा। 

प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खाता खोलने के दो तरीके हैं-  

1- ऑफलाइन

  • आप नजदीकी सरकारी बैंक या प्राइवेट बैंक जा सकते हैं जहां प्रधानमंत्री जन धन योजना (PM Jan Dhan Yojana) के अंतर्गत  खाता खोला जा रहा हो।
  • अपने साथ सभी जरूरी कागजात और उनके फोटोकॉपी ले जाएं।
  • फॉर्म में दिए गए रिक्त स्थानों को ठीक से भरिए और फॉर्म के साथ सभी जरूरी फोटोकॉपी को लगा दीजिए।
  •  इसके उपरांत उस फॉर्म को बैंक अधिकारी के पास जमा कर दीजिए, इस तरह आपका जन धन में खाता खुल जाएगा।

2- ऑनलाइन

  • सर्वप्रथम आपको बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिनको जन धन (PM Jan Dhan Yojana) में खाता खोलने का अधिकार हो। 
  • वेबसाइट पर आपको – open account in Hindi/ open account in English दिखेगा। 
  • अपनी भाषा चुनें जिसमें आप फॉर्म भरना चाहते हैं,
  • इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड कर ले और उसका प्रिंटआउट निकाल ले। 
  • फॉर्म में दिए गए रिक्त स्थानों को भरें और सभी जरूरी कागजात के फोटोकॉपी उसके साथ लगा दें।
  • इसके उपरांत, उस फॉर्म को नजदीकी बैंक में जमा कर दें, इस तरह  पीएम जन धन में आपका खाता खुल जाएगा।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज-

निम्न में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर आपका खाता खोला जा सकता है।

  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • परमानेंट अकाउंट नंबर  (PAN) कार्ड
  • भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया निर्वाचन कार्ड
  • NREGA द्वारा जारी किया गया जॉब कार्ड
  • आधार कार्ड
  • अन्य केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया पत्र जिसमें फोटो, आयु, नाम, पता, निवास आदि सम्मिलित हो।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के महत्वपूर्ण लाभ-

  1. जमा राशि पर ब्याज
  2. ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा
  3. कोई न्यूनतम राशि आवश्यक नहीं
  4. इसके अलावा, 15 अगस्त 2014 से 26 जनवरी के बीच खोले गए खाता धारकों को  ₹30000 का जीवन बीमा मृत्यु उपरांत यदि योग्य हैं। 
  5. भारत में पैसे स्थानांतरण सरल
  6. सभी सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ

नोट- कॉरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण सभी पीएम जन धन खाताधारी महिलाओं को तीन महीनों तक ₹500 प्रतिमाह (अप्रैल 2020 से जून 2020) निशुल्क उनके खाते में दिया जाएगा अर्थात् ₹1500 मुफ्त में खाते में दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत ऑनलाइन बैलेंस कैसे चेक करें? 

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PM Jan Dhan Yojana) के अंतर्गत ऑनलाइन तरीके से से बैलेंस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट PFMS पर जाएं। उस पेज पर आपको अनेक ऑप्शन दिखेंगे जिनको भरना होगा। जिसके लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें:-

PMJDY Balance Check

  • सबसे पहले वाले खाली स्थान पर आपको अपने बैंक का नाम लिखना होगा, जिस बैंक में आपका खाता है।
  • दूसरे खाली स्थान में आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखना होगा।
  • तीसरे खाली स्थान में फिर आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखना होगा।
  • सबसे अंत में आपको ऊपर दिया गया कोड भरना होगा।
  • इसके बाद सर्च (Search) ऑप्शन पर क्लिक करें।

आप जैसे ही सर्च पर क्लिक करेंगे, यदि आपको इस योजना (PM Jan Dhan Yojana) के तहत पैसे दिए गए होंगे तो, आपके स्क्रीन पर एक पेज खुलकर आएगा, जिसमें आपका नाम होगा। इसके साथ ही उस पेज पर आपको कितने पैसे कब भेजे गए उसका डेट, स्टेटस, किस योजना के तहत भेजे गए, किसके द्वारा भेजे गए। यह सब जानकारी आपक्कों एक ही साथ मिल जाएगी।

तो इस प्रकार आप प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसों का स्टेटस जन सकते हैं। यदि आपको अभी भी समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।

Note:- ऊपर दिए गए चरण को फॉलो करने में आपके खाते की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, अतः आप निश्चिंत होकर जानकारी  ले सकते हैं। 

इतिहास-

इस योजना (PM Jan Dhan Yojana) को शुरू करने का कारण पिछले कुछ योजनाओं की असफलता थी, जिसमें स्वाभिमान योजना भी सम्मिलित था। स्वाभिमान योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं का विस्तार करना था, यद्पि यह योजना असफल रहा। यह योजना 10 फरवरी 2011 को राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी, वित्त मंत्री नमो नारायण मीना की उपस्थिति में यूपीए की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा प्रारम्भ किया गया था।

PM Jan Dhan Yojana हेल्पलाइन नंबर

प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत किसी भी सहायता अथवा शिकायत के लिए नीचे दिए संपर्क सूत्र की सहायता ले सकते हैं:-

Tollfree No. 1800118111

Email: helpdesk-pfms[at]gov[dot]in

Phone/Fax: (011) 23343860   

Mail Address

Controller General of Accounts
Ministry of Finance, Department of Expenditure
Public Financial Management System – PFMS
3rd & 4th Floor, Shivaji Stadium Annexe
Connaught Place, Shaheed Bhagat Singh Marg
New Delhi – 110001

 Note- ऐसे ही अन्य योजनाओं के बारे में जानने के लिए- www.mypmyojana.in पर जाएं। 
 

Leave a Comment