PM Kisan Samman Nidhi (2021) क्या है? पाएं फ्री में ₹2000, इसके ये हैं नए अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi)-

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई योजना है, जिसमें सभी किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष दिए जाएंगे। यह योजना पीयूष गोयल द्वारा केंद्रीय बजट 2019 में 1 फरवरी 2019 को घोषित किया गया।

                              यह योजना (PM Kisan Samman Nidhi) दिसंबर 2018 से अमल में है और इसकी एक वर्ष की कुल देय राशि ₹75000 करोड़ है। जो सभी योग्य किसानों को ₹6000 तीन किश्तों में ₹2000 करके  प्रति वर्ष उनके खाते में दिए जाएंगे। पीएम किसान योजना का अब तक 9.54 करोड़ किसान लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वहीं 1.3 करोड़ किसानों ने आवेदन तो किया है लेकिन उन्हे लाभ नहीं मिल रहा है।

                              यद्दपि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना इस सरकार द्वारा प्रारम्भ किए गए योजनाओं में एक सबसे महत्वपूर्ण योजना है, जिससे किसानों को सबसे अधिक और प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।

पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) संक्षिप्त विवरण-

स्थान                     सम्पूर्ण भारत

राष्ट्र                        भारत

मंत्रालय                 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

स्थापना                  1 फरवरी 2019

बजट                       ₹75000 करोड़

वेबसाइट                www.pmkisan.gov.in

PM Kisan Samman Nidhi में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज-

यदि आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र (CSC) जाना पड़ेगा जहां से आप आवेदन करा सकते हैं।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

  • खसरा या खतौनी / किसान क्रेडिट कार्ड। 
  • बैंक खाता पासबुक। 
  • आधार कार्ड। 

PM Kisan Samman Nidhi में आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें –

  • आवेदन में उपयोग किए गए बैंक खाता में आधार नंबर लिंक होना आवश्यक है।
  • आवेदन में आवेदक का नाम अंग्रेजी में होना चाहिए।
  • आवेदन में तथा बैंक खाता में आवेदक का नाम एक होना आवश्यक है।
  • बैंक खाता नंबर लिखने में गलती न हो।
  • आधार नंबर लिखने में गलती न हो।
  • आवेदक का नाम सही हो।

आवेदन में हुए गलती को सुधारना –

यदि आपने आवेदन कराया और उसमे कोई गलती है, जैसे खाता नंबर या नाम तो आप सहज जन सेवा केंद्र से सुधार करा सकते हैं। यदि आधार नंबर में त्रुटि है तो आप नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र से सुधार करा सकते हैं या चाहें तो स्वयं सुधार कर सकते हैं, उसके लिए आपको www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद फार्मर कॉर्नर पर जाएं,उसके पश्चात (Edit Aadhar Failure Record) पर क्लिक करें

अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको पहले गलत आधार नंबर है जो रजिस्टर हो गया है उसको भरें फिर आपको नया आधार भरने को आएगा जिसमें आपको सही आधार नंबर भरना होगा, फिर सबमिट कर दें इसके कुछ दिनों के बाद आपका आधार नंबर सही हो जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi में आवेदन की स्थिति जानना –

यदि आपने पहले ही आवेदन किया है तो आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

2.  उसके पश्चात फार्मर कॉर्नर(Farmer Corner) पर जाएं।

3. फिर beneficiary status पर जाएं।

4. फिर एक नया पेज खुलेगा जहां आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर किसी एक को भर कर अपने आवेदन की स्थति जन सकते हैं।

नोट – यदि आप अपने गाँव के अनुसार स्थिति जानना चाहते हैं तो आपको फार्मर कॉर्नर में Beneficiary List चुनना पड़ेगा,उसके पश्चात राज्य, जिला, उप- जिला, ब्लॉक और गाँव चुनने के बाद आप अपने गाँव के सभी लोगों के आवेदन देख सकते हैं।

शिकायत दर्ज करना-

पीएम किसान योजना से संबंधित किसी भी समस्या का निवारण या शिकायत के लिए दिए गए नंबर पर कॉल कर  सकते हैं या दिए गए ईमेल पर मेल कर सकते हैं,

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर –

फोन –  011-23381092

फोन – 91-11-23382401

ईमेल-  pmkisan-ict@gov.in

इतिहास-

सर्वप्रथम यह योजना (PM Kisan Samman Nidhi) तेलंगाना सरकार द्वारा रीथू बंधु योजना के नाम से लागू किया गया, जिसमें योग्य किसानों को एक निश्चित राशि दिया जाता था। इस योजना के सफलतापूर्वक लागू होने के कारण इस योजना को विश्व बैंक समेत अन्य कई संस्थाओं  द्वारा वाहवाही प्राप्त हुई। इस योजना के सफल संचालन के बाद केंद्र सरकार ने सम्पूर्ण देश में लागू करने का प्रस्ताव रखा तथा 1 फरवरी 2019 को 2019 बजट में पीयूष गोयल द्वारा घोषित किया गया।

                                          इस योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के अंतर्गत सत्र 2018-2019 के लिए ₹20000 करोड़ आबंटित किए गए। सत्र 2019-2020 में इस योजना को लगभग 2 करोड़ और किसानों के लाभ के लिए इस राशि को  संशोधित करके लगभग 14.5 करोड़ लाभार्थियों के लिए ₹87217.5 करोड़ आबंटित किए गए। 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ₹2000 की  पहली किश्त किसानों के बैंक खाते में देकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस योजना का उद्घाटन किया।

Note- ऐसे ही अन्य योजनाओं के बारे में जानने के लिए- www.mypmyojana.in पर जाएं।