Unnat Bharat Abhiyan (2021)- पूरी जानकारी हिन्दी में

Unnat Bharat Abhiyan

उन्नत भारत अभियान (Unnat Bharat Abhiyan) मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक महत्त्वपूर्ण अभियान है। जिसका लक्ष्य गांवों की आजीविका की स्थिति में बदलाव करना है। Unnat Bharat Abhiyan 2.0 को अप्रैल, 2018 में लॉन्च किया गया और 605 संस्थानों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया। इनमें से 313 तकनीकी संस्थान हैं और 292 गैर-तकनीकी संस्थान हैं। यह योजना कम से कम पांच गांवों के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों को जोड़ने के लिए बढ़ावा देती है जो इन ग्राम समुदायों के आर्थिक और सामाजिक बेहतरी के लिए अपने ज्ञान के आधार का उपयोग करेंगे।

Unnat Bharat Abhiyan संक्षिप्त विवरण

राष्ट्र             भारत

प्रधानमंत्री   श्री नरेंद्र मोदी

मंत्रालय       मानव संसाधन विकास मंत्रालय

प्रारंभ          11 नवंबर वर्ष 2014; 6 वर्ष पूर्व

वेबसाईट     https://unnatbharatabhiyan.gov.in:8443/new-website/

उन्नत भारत अभियान का इतिहास

सर्वप्रथम उन्नत भारत अभियान का शुभारंभ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IIT) दिल्ली के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के एक समूह द्वारा किया गया था, जो काफी समय से ग्रामीण इलाकों के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टेक्नॉलजी को बढ़ावा देने पर कार्य कर रहा था।

इसकी कार्य-प्रणाली यह थी कि ग्रामीण इलाकों का विकास कई टेक्निकल संस्थान, ग्रामीण तकनीकी कार्य समूह (RuTAG) समन्वयक और सरकारी एजेंसियों के साथ सलाह के आधार पर किया जाएगा। इसी के साथ IIT दिल्ली में सितंबर 2014 में एक राष्ट्रीय वर्क्शाप का आयोजन किया गया था। यह वर्क्शाप Council for Advancement of People’s Action and Rural Development (CAPART) ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया था। यह अभियान सर्वप्रथम शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति की उपस्थिति में 11 नवंबर 2014 को शुरू किया गया था।

Unnat Bharat Abhiyan का दृष्टिकोण

उन्नत भारत अभियान का विज़न ग्रामीण इलाकों के विकास कार्यक्रमों में परिवर्तनकारी बदलाव लाना था। जिससे कि बेहतर भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थान भी सहायता कर सकें।

उन्नत भारत अभियान का उद्देश्य क्या है?

Unnat Bharat Abhiyan का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों को ग्रामीण भारत के विकास कार्य में सक्षम करना था, ताकि इस विकास के मार्ग में आने वाली बाधाओं का हल निकालने अथवा उनके समाधान में सरलता हो। इसके साथ-साथ इसका यह भी उद्देश्य था कि लोगों को ग्रामीण भारत के विकास के लिए आवश्यक व्यवसायों के प्रति अवगत करना तथा लोगों को उसकी ट्रैनिंग प्रदान करना, जिससे उनका काम और भी आसान हो सके तथा इससे उनका और देश का विकास हो सके।

Unnat Bharat Abhiyan के लक्ष्य

  • भारत के ग्रामीण क्षेत्र में विकास के तौर-तरीकों का विस्तार करना, जिससे लोगों के अंदर जागरूकता उत्पन्न हो सके।
  • खेती के कार्यों पर जोर देना।
  • उच्च शिक्षा हेतु नए-नए तरीकों का विकास करना।
  • भारत के ग्रामीण तथा पिछड़े क्षेत्रों में व्यापारिक पहुँच, मुख्यतः विज्ञान, इंजीनियरिंग और तकनीकी, मैनेजमेंट के क्षेत्र में।
  • नए-नए व्यापारिक क्षेत्रों का विकास।
  • खोज के क्षेत्र में सुधार।

Unnat Bharat Abhiyan में कैसे हिस्सा लें?

यदि आप Unnat Bharat Abhiyan के प्रति उत्सुक हैं तो आप नीचे दिए गए निम्न तरीकों से इस अभियान में शामिल हो सकते हैं-

  • एक संभावित Mentoring Institute के रूप में।
  • एक विषय विशेषज्ञ के रूप में।
  • एक प्रतिभागी संस्थान के रूप में।
  • एक स्वैच्छिक संगठन के रूप में।
  • एक विकासात्मक एजेंसी के रूप में।
  • एक परोपकारी या एक सीएसआर प्रमोटर के रूप में।
  • बतौर एनएसएस सदस्य।
  • एक उत्साही स्वयंसेवक के रूप में।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए, आप उन्नत भारत अभियान के वेबसाईट पर जा सकते हैं और राष्ट्रीय समन्वयक या क्षेत्रीय समन्वयक से संपर्क कर सकते हैं।

Unnat Bharat Abhiyan में भाग लेने वाले शिक्षण संस्थान

इस अभियान के अंतर्गत भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के कार्यों में अनेक शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया है। यदि आप भाग लेने वाले संस्थानों की लिस्ट देखना चाहते हैं तो यहाँ https://unnatbharatabhiyan.gov.in/participating_institutes पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

वर्तमान स्थिति:-

वर्तमान में इस योजना के तहत, 2474 संस्थानों द्वारा 13072 गांवों को गोद लिया गया है। उन्नत भारत अभियान (Unnat Bharat Abhiyan) योजना के तहत प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप गांवों में रहने की स्थिति को बदलने में सक्षम है। UBA (Unnat Bharat Abhiyan) योजना के तहत किए गए कुछ तकनीकी हस्तक्षेप निम्नलिखित हैं:-

  1. आईआईटी दिल्ली द्वारा Gendikata क्लस्टर में मशरूम की खेती।
  2. एचवीपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (अमरावती) द्वारा उच्च मूल्य वाले कृषि उत्पादन के लिए पर्यावरण नियंत्रित स्वचालित ग्रीनहाउस।
  3. BITS मेसरा द्वारा पेपर बैग बनाना।

उन्नत भारत अभियान के तहत चंडीगढ़ ग्रुप आफ कॉलेज ने 5 गांव को गोद लिया

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज लान्र्दा ने उन्नत भारत अभियान के तहत 5 पिछड़े गांव को गोद लिया। कॉलेज का भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के इस अभियान के लिए मंजूरी दी गई। चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज ने स्वरा, सैदपुर, कैलान, बरहमपुर और मौजपुर नामक 5 गांव को विकास हेतु गोद लिया। इन क्षेत्रों में आने वाले समय में सामाजिक विकास कार्य प्रारंभ होंगे।

इसका लक्ष्य ज्ञान की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में समाज और शिक्षण संस्थानों के बीच एक चैन का निर्माण करना है। जिससे कि सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में व्यापारिक क्षमता में वृद्धि हो सके। विशेषज्ञों के अनुसार एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

Helpline Number

Prof. Virendra Kumar Vijay, National Coordinator, Unnat Bharat Abhiyan

Email:- unnatbharatabhiyaniitd@gmail.com

Phone: + 91 11 26591157, + 91 11 26596451,+91 1126596351

 

निष्कर्ष

Unnat Bharat Abhiyan मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक महत्त्वपूर्ण अभियान है। जिसका लक्ष्य पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों का शिक्षा तथा तकनीकी से विकास करना। इस अभियान के तहत अनेक शिक्षण संस्थानों ने अपना सहयोग दिया। ताकि गाँवों का विकास हो सके क्योंकि गाँवों के विकास से ही देश का विकास संभव है। देश क विकास के प्रति यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!

ऐसे ही अन्य अभियान अथवा योजनाओं की जानकारी के लिए www.mypmyojana.in पर विज़िट करें। 

Leave a Comment