Sukanya Samriddhi Yojana (2021) क्या है? पूरी जानकारी हिन्दी में-

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)-

Sukanya Samriddhi Yojana

 

सुकन्या समृद्धि अकाउंट (Sukanya Samriddhi Account Yojana) भारत सरकार की एक योजना है। जिसका लक्ष्य लड़कियों के माता-पिता को उनके बेटियों के भविष्य के खर्चे जैसे उनकी पढ़ाई, शादी आदि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

                    यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 22 जनवरी वर्ष 2015 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के एक हिस्सा के रूप में प्रारंभ की गई। वर्तमान में (अप्रैल-जुलाई 2020) इस योजना तहत 7.6% का ब्याज प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत भारत के किसी पोस्ट ऑफिस या किसी भी अधिकार प्राप्त व्यसायिक बैंक में अकाउंट खोला जा सकता है।

                    शुरुआत में इस योजना के तहत ब्याज दर 9.1% था, जो मार्च 2015 में वित्तीय वर्ष 2015-16 के 9.2% कर दिया गया। पुनः वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए ब्याज दर 8.6% कर दिया गया।

Sukanya Samriddhi Account Yojana संक्षिप्त विवरण-

राष्ट्र                     भारत

प्रधानमंत्री           श्री नरेंद्र मोदी

प्रारंभ                  22 जनवरी वर्ष 2015; 5 वर्ष पूर्व

मंत्रालय              महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 

स्थिति                जारी

वेबसाईट          www.nsiindia.gov.in

Sukanya Samriddhi Account Yojana के अंतर्गत खाता खोलने की शर्ते-

1. बेटी के जन्म से 10 वर्ष होने तक कभी भी इस योजना के अंतर्गत अकाउंट खोल जा सकता है।

2. एक बेटी के लिए केवल एक अकाउंट ही खोल जा सकता है।

3. एक माता-पिता अधिकतम 2 अकाउंट इस योजना में खोल सकते हैं।

4. अकाउंट खोलने पर शुरुआत में न्यूनतम 250 रुपये उस खाते में जमा करना पड़ेगा।

5. उसके पश्चात उस कखाते में आप 100 रुपये के गुणक में राशि जमा कर सकते हैं।

6. इस अकाउंट में अधिकतम 150000 रुपये जमा कर सकते हैं।

7. यदि साल में न्यूनतम 250 रुपये इस अकाउंट में जमा नहीं किया गया तो 50 रुपये देरी शुल्क लिया जाएगा।

8. 10 वर्ष होने के पश्चात लड़की अपने अकाउंट का संचालन कर सकती है।

9. 18 वर्ष की उम्र होने पर इस अकाउंट से उच्च शिक्षण खर्च के लिए 50% राशि निकाला जा सकता है।

10. इस योजना के अंतर्गत अकाउंट की परिपक्वता समय अकाउंट खोलने के 21 वर्ष के उपरांत है। हालांकि, परिपक्वता के 15 वर्ष तक अकाउंट जारी रख सकते हैं। इसके उपरांत केवल निर्धारित ब्याज ही प्राप्त कर सकते हैं।

11. यदि लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक है तथा उसकी शादी हो चुकी है तो अकाउंट बंद कर सकते हैं।

योजना का प्रभाव-

मध्य मार्च 2015, प्रारंभ के दो महीने के अंदर 180000 अकाउंट इस योजना (Sukanya Samriddhi Account Yojana) के अंतर्गत खोले गए। सबसे अधिक नए अकाउंट कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में खोले गए।

                          अक्टूबर 2015 तक Sukanya Samriddhi Yojana के तहत पूरे देश में 7619668 अकाउंट खोले गए। अर्थात 7619668 लड़कियों के नाम पर 2838 करोड़ जमा किए गए।

अकाउंट का स्थानतारण-

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत खोले गए अकाउंट को भारत में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है। चाहे किसी पोस्ट ऑफिस से किसी पोस्ट ऑफिस में या किसी बैंक में अथवा किसी बैंक से किसी बैंक में या किसी पोस्ट ऑफिस में। अकाउंट का स्थानांतरण निःशुल्क है यदि स्थानांतरण पत्र अभिभावक अथवा खाताधारक द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। अन्यथा 100 रुपये का शुल्क उस बैंक या पोस्ट ऑफिस में देना पड़ेगा जहां आप अकाउंट स्थानांतरित कर रहे हैं।

Sukanya Account Samriddhi Yojana के परिपक्व होने पर खाता बंद करने के नियम 2016-

1. सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोलने के 21 वर्ष के उपरांत अकाउंट परिपक्व होगा। हालांकि, 21 वर्ष के पूर्व भी खाताधारक अथवा माता-पिता के सहमति से अकाउंट बंद किया जा सकता है,परंतु कोई महत्वपूर्ण कारण होना चाहिए।

2. परिपक्वता के पश्चात जमा की गई राशि के साथ उस पर प्राप्त ब्याज राशि खाताधारक को प्रदान की जाएगी। राशि प्राप्त करने के लिए खाताधारक को निवास प्रमाणपत्र, पहचान पत्र तथा नागरिकता का प्रमाणपत्र दिखाना पड़ेगा।

3. अकाउंट के 21 वर्ष पूरा होने के पश्चात कोई ब्याज प्रदान नहीं किया जाएगा।

ब्याज दर की सारणी-

क्र. सं.वित्तीय वर्षअवधिब्याज दरन्यूनतम निवेश (रु.)अधिकतम निवेश (रु.)
12014-151 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 20159.1%1000150000
22015-161 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 20169.2%1000150000
32016-171 अप्रैल 2016 से 30 सितंबर 20168.6%1000150000
42016-171 अक्टूबर 2016 से 31 मार्च8.5%1000150000
52017-181 अप्रैल 2017 से 30 जून 20178.4%1000150000
62017-181 जुलाई 2017 से 31 दिसंबर 20178.3%1000150000
72017-181 जनवरी 2018 से 31 मार्च 20188.1%1000150000
82018-191 अप्रैल 2018 से 30 सितंबर 20188.1%250150000
92018-191 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 20198.5%250150000
102019-201 अप्रैल 2019 से 30 जून 20198.5%250150000
112019-201 जुलाई 2019 से 31 मार्च 20208.4%250150000
122020-211 अप्रैल 2020 से 30 जून 20207.6%250150000

Note- ऐसे ही अन्य योजनाओं के बारे में जानने के लिए- www.mypmyojana.in पर जाएं। 

Leave a Comment