Table of Contents
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan)-
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan) एक सामाजिक कल्याण योजना है, जो भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में 18 वर्ष से 40 वर्ष के असंगठित क्षेत्र में जैसे घरों में करने वाले नौकर, ड्राइवर, रिक्शा चालक आदि गरीब श्रमिकों के लिए की गई। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए श्रमिक की मासिक आय 15000 से कम होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत ग्राहक को न्यूनतम 3000 का मासिक पेंशन प्रदान किया जाएगा, जब वह 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेता है। इस योजना के लाभ, आवेदन के तरीके तथा योग्यतों के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan) संक्षिप्त विवरण-
राष्ट्र भारत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
मंत्रालय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
लाभार्थी भारत के सभी गरीब श्रमिक
वेबसाईट www.maandhan.in
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan) के लाभ-
असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार जैसे नौकर, ड्राइवर, रिक्शा चालक, कूड़ा चुनने वाले, बीड़ी बनाने वाले इत्यादि आर्थिक रूप से बहुत कमजोर होते हैं। ये लोग पैसे बचाकर कर किसी स्कीम में पैसा लगाकर उसका लाभ लेने में असमर्थ हैं। अतः उनके उत्थान के सरकार द्वारा इस स्कीम की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan) के प्रारंभ होने से गरीबों का सपना पूरा हुआ।
- इस योजना में ग्राहक हर महीने जितना पैसा जमा करेगा उसको उस राशि का दोगुना धनराशि प्रदान किया जाएगा।
- योजना में भाग ले रहा व्यक्ति 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर प्रत्येक माह 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
- यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan) की योग्यताएं-
- ग्राहक पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो।
- असंगठित योजना से जुड़ा कोई भी श्रमिक जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो।
- असंगठित क्षेत्र के अलावा नौकर, ड्राइवर, रिक्शा चालक, मजदूर आदि इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- आवेदन की मासिक आय 15000 से कम हों चाहिए।
- आवेदक का बचत खाता होना चाहिए।
- आवेदक का आधार होना चाहिए।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan) ऑनलाइन आवेदन-
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के निम्न तरीके हैं। जो इस प्रकार हैं-
सहज जन सेवा केंद्र (Common Service Centre) जाकर आवेदन करने का तरीका
- सबसे पहले आपको नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र जाना होगा।
- अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड, बचत खाता दस्तावेज आदि ले जाना न भूलें।
- अधिकृत अधिकारी आप से कुछ शुल्क ले कर इस योजना में आपका आवेदन कर देगा।
- उस अधिकारी से आवेदन नंबर लेना न भूलें।
स्वयं से ऑनलाइन आवेदन करने का तारिका
- सबसे पहले maandhan.in पर जाएं।
- इसके बाद पेज को स्क्रॉल करके नीचे जाएं और “Click Here to Apply” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “Self Enrollment” पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आप मोबाईल नंबर डालना पड़ेगा।
- अपना मोबाईल नंबर डालकर Proceed पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना ईमेल आइडी तथा Captcha कोड भरकर Generate OTP पर क्लिक करना है।
- उस मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा जो आपको डालना होगा, उसके बाद Proceed पर क्लिक करें।
- अब आप लॉगिन कर लेंगे और डैशबोर्ड खुल जाएगा।
- अब आप Enrollment लिंक पर जाएं और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan) योजना पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इसके पश्चात अपनी सारी जानकारी भर कर Submit कर दें और Subscriber ID को संभाल कर रख लें।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan) में योगदान का विवरण-
आप की जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना में प्रतिमाह किया जाने वाला योगदान ग्राहक के आयु पर निर्भर करता है। इसको विस्तार में जानने के लिए नीचे दड़िएगए चार्ट को देखें।
प्रवेश आयु (वर्ष) | परिपक्वता आयु (वर्ष) | ग्राहक का मासिक अंशदान (रुपये) | सरकार का मासिक अंशदान (रुपये) | कुल मासिक अंशदान (रुपये) |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
निष्कर्ष-
जैसा की हम सब जानते हैं कि भारत एक विकासशील देश है। अतः अपने देश में अभी सभी नागरिकों के पास रोजगार नहीं है। जिसके कारण बहुत से गरीब लोग छोटा-छोटा काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। अतः वे इतना पैसा नहीं बचा पाते जो उनके वृद्धावस्था में उनके काम आए। इन्ही सब कारणों को देखते हुए भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। जिससे गरीब श्रमिकों का उत्थान हो सके।
ऐसे ही अन्य योजनाओं के बारे में जानने के लिए www.mypmyojana.in पर एक बार अवश्य जाएं।
1 thought on “Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan (2021) जानें किसको होगा फायदा-”