Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana जानें पूरी जानकारी हिन्दी में (2021)-

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana या PMGKY)

 

Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana या PMGKY प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिसंबर 2016 में प्रारंभ किया गया था। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का केंद्र सरकार ने 26 मार्च 2020 को 21 दिन के प्रथम लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए विस्तार किया है। जिसका लक्ष्य गरीब नागरिकों को लॉकडाउन में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

                इस योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana) के सफल संचालन के लिए वित्त मंत्री ने 1.70 लाख करोड़ की धनराशि आवंटित की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ लगभग 80 करोड़ नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana) संक्षिप्त विवरण-

राष्ट्र                    भारत

प्रधानमंत्री           श्री नरेंद्र मोदी

मंत्रालय               वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्री             श्रीमती निर्मला सितरमण

लाभार्थी               देश के लगभग 80 करोड़ गरीब नागरिक

वेबसाईट             www.incometaxindia.gov.in

कोरोना वायरस महामारी 2020-

भारत में COVID-19 महामारी के दौरान, वित्त मंत्री प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana) के अंतर्गत गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ की राहत पैकेज की घोषणा की है।

यह धनराशि निम्न रूप में देय है-

  • कुल 19.86 करोड़ प्रधानमंत्री जन धन खाताधारक महिलाओं को 500 दिए गए।
  • 8 करोड़ गरीब परिवारों को तीन महीनों (अप्रैल से मई) के लिए फ्री में LPG सिलेंडर प्रदान की जाएगी।
  • देश के वरिष्ठ नागरिकों को तीन महीनों (अप्रैल से मई) के लिए 1000 प्रदान की जाएगी।
  • प्रवासी मजदूरों के लिए “गरीब कल्याण रोजगार अभियान” में 50000 करोड़ प्रदान किए गए।
  • 11 अप्रैल 2020 तक 28256 करोड़ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana) के अंतर्गत 32 करोड़ ग्राहकों के वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana) का संचालन-

1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

देश में कोरोना वायरस के कारण पीएम मोदी द्वारा पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद लोगों को अगले 21 दिनों के लिए अपने घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर करने के बाद यह निर्णय लिया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश भर में 80 करोड़ लोगों को लाभ पहुचाने के लिए दुनिया की सबसे श्रेष्ठ सुरक्षा योजना को मंजूरी दी है।

                 इस योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana) के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को 3 महीने तक मुफ़्त में मौजूदा राशन के साथ दोगुना राशन प्रदान किया जाएगा। अर्थात लाभार्थी को पहले जितना राशन मिलता था उसके अतिरिक्त उतनही राशन मुफ़्त में प्रदान किया जाएगा।  इसके साथ ही देशवासियों को प्रतिमाह 1 किलो दाल मुफ़्त में प्रदान की जाएगी।

2. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana) की नई अपडेट

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 26 मार्च 2020 से 30 जून 2020 तक कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के वजह से 80 करोड़ गरीब नागरिकों को प्रतिमाह फ्री में 5 किलो राशन (गेहूँ या चावल) और 1 किलो दाल प्रदान की जा रही थी। इसके पश्चात अब इस योजन को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। अर्थात नवंबर तक गरीब नागरिकों को मुफ़्त में राशन दिया जाएगा। इस योजना के अनुसार राशन कार्ड धारक के परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो राशन चावल अथवा गेहूँ के रूप में प्रदान किया जाएगा।

                    खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के अनुसार अप्रैल तथा मई महीने में 75 करोड़ गरीबों को तथा जून में 73 करोड़ गरीबों को सहायता प्रदान की गई। इस योजना के संचालन के लिए 90 हजार करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

3. योजना के अंतर्गत मिलने वाला अनाज

इस योजना के अंतर्गत सभी राशन कार्ड धारकों के परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह 5 किलो राशन प्रदान किया जा रहा है। जो की बिल्कुल मुफ़्त है। अब तक इस योजना के तहत अप्रैल में 93%, मई में 91% और जून में 71% लाभार्थियों को अनाज प्रदान किया गया है। जिसके लिए राज्यों ने अब तक 116 मीट्रिक टन अनाज केंद्र सरकार से लिया है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana) की प्रगति-

  • इस योजना के तहत 39 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों को 34,800 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
  • पीएम-किसान की पहली किस्त कुल 8.19 करोड़ किसानों को 16,394 करोड़ प्रदान किए गए।
  • दो किस्तों में कुल 25.62 करोड़ जन धन खाताधारक महिलाओं को 12,810 करोड़ उनके खाते में प्रदान किए गए।
  • लगभग 2.82 करोड़ वृद्धों,विधवाओं तथा दिव्यंगों को 1,405 करोड़ प्रदान किए गए।
  • 20 करोड़ भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों को 3,493 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
  • ईपिएफ में अंशदान के रूप में 698 करोड़ हस्तांतरित किए गए जिससे 14.97 लाख कर्मचारी लाभ प्राप्त किए।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अप्रैल में 67.65 लाख टन अनाज 36 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 2.42 लाख टन दालों को विभिन्न राज्यों द्वारा वितरित किया गया।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 4.82 करोड़ सिलेंडर मुफ़्त में वितरित किए गए।
  • न्यू इंडिया एंश्योरेंस द्वारा शुरू की गई बीमा योजना में सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले 22.12 लाख कर्मचारियों को शामिल किया गया।

निष्कर्ष-

कोरोना वायरस महामारी पूरे विश्व में फैला हुआ है, अतः इस संकट के समय में हमें एकमत होकर इस महामारी का सामना करना चाहिए। आइए हम संकल्प करें कि हम इस संकट के समय में अपने देश तथा अपने देश के लोगों की सहायता करेंगे। यदि आप सहायता करने में इच्छुक नहीं हैं तो कृपया दूसरों को अपना काम करने दें।

ऐसे ही अन्य योजनाओं के बारे में जानने के लिए www.mypmyojana.in पर एक बार अवश्य जाएं।

Leave a Comment