Gram e Swaraj Portal क्या है ? 2022 जाने क्या है ये नयी योजना eGramSwaraj application and portal

Gram e Swaraj Portal 

Gram e Swaraj Portal को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल 2020 को विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रारंभ की, तथा साथ ही साथ e-Gram Swaraj App को भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल कि सहायता से देश के नागरिक देश के किसी भी कोने से अपने पंचायत या किसी अन्य पंचायत के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

यह पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) द्वारा उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनाया गया है। यह एक वेब-आधारित (eGramSwaraj) पोर्टल है। eGramSwaraj का उद्देश्य किसी भी कार्यरत योजना की प्रगति रिपोर्ट और किसी भी पंचायत या खंड में चल रहे कार्य देख-रेख तथा विश्लेषण में बेहतर पारदर्शिता लाना है। जिससे कि किसी भी प्रकार का कोई अन्याय अथवा गड़बड़ी न हो सके।

Gram e Swaraj Portal संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम       ई-ग्राम स्वराज (e-Gram Swaraj)

मंत्रालय              पंचायती राज मंत्रालय (MoPR)

प्रारंभ                24 अप्रैल 2020

प्रधानमंत्री            श्री नरेंद्र मोदी

उद्देश्य              पंचायत में चल रहे कार्यों की देख-रेख में पारदर्शिता

आधिकारिक वेबसाईट   https://egramswaraj.gov.in/

Gram e Swaraj Portal App

ग्राम ई-स्वराज ऐप देश के सभी पंचायतों का विवरण रखने वाला डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। ग्राम ई स्वराज पोर्टल ऐप को अपने मोबाईल फोन में डाउनलोड करके इसकी  सहायता से पंचायत में चल रहे सभी कार्यों की जानकारी ले सकते हैं तथा साथ ही साथ जो बिल पास हो चुके हैं उनकी भी जानकारी ले सकते हैं। जो भी इच्छुक नागरिक हैं वो इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, चाहे वो शहरी हों या ग्रामीण कोई भी इस नागरिक इस ऐप की मदद से पंचायतों की जानकारी ले सकता है।

Gram e Swaraj Portal App कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप अपने पंचायत से संबंधित सारी जानकारी आसानी से प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको आपको अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर को ओपन करना होगा।
  • उसके बाद ऊपर सर्च बार में आपको “eGramSwaraj” सर्च करना होगा।
  • आपके एक पेज ओपन होगा जहां आपको “Install” का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक कर दें।
  • इसके पश्चात ऐप आपके फोन में डाउनलोड हो के इंस्टॉल हो जाएगा।

ई-ग्राम स्वराज ऐप से जानकारी कैसे प्राप्त करें?

  • सबसे पहले आपको ऐप को ओपन करना होगा। इसके पश्चात एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने प्रदेश, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • सब जानकारी भरने के बाद आपको “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको आपके ग्राम पंचायत की जानकारी वित्तीय वर्ष के अनुसार दिखाई देगी।
  • इस पेज पर अलग-अलग ऑप्शन का चयन करके सभी पारित कार्यों, वित्तीय विकास आदि की जानकारी ले सकते हैं।

Gram e Swaraj Portal पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको “Login” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके बाद आप “Login” बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कौन-कौन सी जानकारी लें सकते हैं?

  • इस पोर्टल पर आप अपने पंचायत के वर्तमान वित्तीय वर्ष के कार्यों की सूची देख सकते हैं।
  • इसके साथ ही साथ आप पिछले वर्ष की भी जानकारी ले सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर आप अपने पंचायत या किसी अन्य पंचायत के सभी पास किए गए बिलों की जानकारी ले सकते हैं।
  • आप इस पोर्टल के होम पेज पर सभी कार्यों की रिपोर्ट देख सकते हैं कि अब तक सभी पंचायतों में कितना कार्य हुआ है, कितने प्रतिशत प्रगति हुई है आदि।
  • इसके लिए आपको पोर्टल (Gram e Swaraj Portal) के होम पेज जाना होगा।

Contact

E-mail-  egramswaraj@gov.in

Ministry of Panchayari Raj

Government of India

11th Floor, J.P. Building,

Kasturba Gandhi Marg,

Connaught Place,

New Delhi-110001

निष्कर्ष

यह पोर्टल (Gram e Swaraj Portal) भ्रष्टाचार को कम करने तथा सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता स्थापित करने के लिए शुरू किया गया है। सरकारी काम-काज के प्रति सरकार द्वारा उठाया गया यह एक अहम कदम है। यदपि इसके पश्चात भी कुछ ऐसे पंचायत हैं जहां फंड तो इशू कराए जाते हैं परंतु वे काम नहीं कराए जाते हैं। सरकार को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।

वैसे तो हमने इस पोर्टल के बारे में सारी जानकारी दे दी है। यदपि अगर आपको कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमसे कमेन्ट करें।

धन्यवाद,

ऐसे ही महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए www.mypmyojana.in पर विज़िट करें।

 

Leave a Comment