Free COVID-19 Vaccine (2021)- जानें पात्रता एवं आवेदन करने का तरीका, क्या हैं इसके नए अपडेट

कोविड-19 टीकाकरण (COVID-19 Vaccine)

भारत सरकार ने हाल में ही कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु देश में निर्मित टीका (Vaccine) को नागरिकों के लिए उपलब्ध किया है। यह टीकाकरण का दूसरा चरण है। पहले चरण में देश के सैन्य-बल (आर्मी, नौसेना, वायुसेना और पुलिसकर्मी) तथा स्वास्थ्यकर्मी (डॉक्टर, नर्स और सफाईकर्मी) का टीकाकरण किया गया था। अब टीकाकरण के इस चरण में देश के वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। इस चरण में टीका लगवाने हेतु नागरिक की आयु 60 वर्ष (विशेष परिस्थितियों में 45 वर्ष) से ऊपर होनी आवश्यक है।

सरकार ने COVID-19 Vaccine के रेजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा प्रदान की है। जिसका उपयोग कर आप टीकाकरण के लिए रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ नियम व शर्तें हैं जो इस प्रकार हैं।

COVID-19 Vaccine की पात्रता एवं शर्तें

  • इस चरण में टीकाकरण के लिए आवेदन करने के लिए नागरिक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी आवश्यक है।
  • कुछ विशेष परिस्थितियों में न्यूनतम आयु 45 वर्ष होगी यदि नागरिक को कोई गंभीर बीमारी जैसे- रक्त-चाप, मधुमेह, हृदय संबंधित रोग आदि।
  • COVID-19 Vaccine हेतु नागरिक को पहले ही आवेदन करना होगा उसके बाद निर्धारित समय पर निर्धारित अस्पताल जाना होगा।

Vaccination के नए अपडेट 

जैसा कि हम जानते हैं सरकार द्वारा इसके पहले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीन कराया गया था। अब 1 मई से सरकार ने सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कर दिया है। अतः यदि आप भी  18 वर्ष से अधिक आयु के हैं तो आप भी इसके ऑफिसियल वेबसाईट पर जा कर वैक्सीन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं तथा vaccination कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

टीकाकरण के लिए रेजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Registration process for COVID-19 Vaccine)

कोविड-19 के टीकाकरण के रेजिस्ट्रेशन के लिए दो तरीके हैं; जिसमें से पहला है coWIN के ऑफिशियल वेबसाईट के द्वारा पंजीकरण तथा दूसरा है आरोग्य सेतु एप के द्वारा पंजीकरण। आइए पहले coWIN के ऑफिशियल वेबसाईट से COVID-19 Vaccine का पंजीकरण कैसे करते हैं जानें-

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाईट cowin.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “Register/ Sign in Yourself” का ऑप्शन दिखेगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको मोबाईल नंबर भरना होगा, इसके बाद “Get OTP” पर क्लिक करें। आपके मोबाईल नंबर पर छः अंक का एक कोड आएगा, उसको भरें और “Verify” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको भारत सरकार द्वारा जारी की गई कोई एक आइडी का चयन करना होगा और उसका नंबर लिखना होगा।
  • उसी पेज पर आपको आवेदक का नाम, लिंग तथा जन्म का वर्ष भरना होगा।
  • सभी जानकारी ठीक से भरने के बाद “Register” पर क्लिक कर दें।
  • पंजीकरण पूरा हो जाने पर एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको आवेदक का विवरण दिखेगा। आपको बता दें, एक मोबाईल नंबर पर आप तीन व्यक्तियों का पंजीकरण “Add More” पर क्लिक करके कर सकते हैं।
  • अब आप “Schedule” पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको अपना नजदीकी टीकाकरण केंद्र का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद “Book” पर क्लिक कर दें। इसके बाद सब कुछ एक बार जांच लें फिर “Confirm” पर क्लिक कर दें।
  • इसके पश्चात एक सम्पन्न का मैसेज दिखेगा, उस पेज को Download ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें। इसकी आवश्यक जब आप निर्धारित तिथि को टीकाकरण केंद्र जाएंगे, वहाँ दिखाना होगा साथ ही पहचान पत्र जो आपने पंजीकरण में भरा था।

यह था coWIN के ऑफिशियल वेबसाईट के द्वारा COVID-19 Vaccine का पंजीकरण। अब आइए जानते हैं कि “Aarogya Setu” के द्वारा कैसे करें।

  • सबसे पहले आपके फोन में आरोग्य सेतु एप होना चाहिए। यदि नहीं है तो आप “Google Play Store या App Store” से डाउनलोड करके रजिस्टर कर लें।
  • अब एप के होम स्क्रीन पर आपको “Vaccination” का ऑप्शन दिखेगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करके, मोबाईल नंबर भरें और “PROCEED TO VERIFY” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाईल नंबर पर OTP आएगा, उसको भरें और “PROCEED TO VERIFY” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको एक पहचान पत्र का चयन करना होगा फिर उस पहचान पत्र का नंबर लिखें।
  • इसके बाद नीचे आवेदक का नाम भरें जो पहचान पत्र पर दिया गया है। फिर लिंग चुनें और जन्म का वर्ष लिखें। इसके बाद “SUBMIT” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आवेदक का चयन करें और “SCHEDULE VACCINATION” पर क्लिक करें। इसके बाद आपको केंद्र का चाय करना होगा, जो आप अपने आस-पास के पिनकोड के मदद से चयन कर सकते हैं।
  • अब दिनांक का चयन करें। फिर “CONFIRM APPOINTMENT” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सम्पन्न का मैसेज दिखेगा, उस पेज को डाउनलोड कर लें।

Note:- उम्मीद है हमने COVID-19 Vaccine के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। यदि आपको इसके बारे में और कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेन्ट कर सकते हैं। कृपया इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुचाएं जिससे कि सभी लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें तथा अधिक से अधिक लोगों को इस COVID-19 के महामारी से बचाया जा सके।

ऐसे ही जानकारी के लिए www.mypmyojana.in पर अवश्य विज़िट करें।

धन्यवाद,

Leave a Comment