E-Dharti Rajasthan पोर्टल (अपना खाता) 2021: सभी जानकारी हिन्दी में

E-Dharti Rajasthan, (अपना खाता राजस्थान)

राजस्थान सरकार ने हाल ही में राजस्थान ई-धरती राजस्थान (E-Dharti Rajasthan) पोर्टल को लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य इंटरनेट की सहायता से भूमि का विवरण, नामांकन, खसरा, खतौनी तथा अन्य जानकारी प्रदान करना है। तो आइए जानते हैं कि इस पोर्टल पर हम जानकारी कैसे प्राप्त करें आज इस पोस्ट में हम आपको सभी जानकारी देंगे।

E-Dharti Rajasthan Portal

जैसा कि हम जानते हैं आजकल डिजिटल इंडिया का संचालन जोरों पर चल रहा है। वैसे तो यह आवश्यक भी है क्योंकि आज के इस महामारी के समय में बाहर जाना खतरे से कम नहीं है। इन्ही सब को देखते हुए राजस्थान सरकार ने E-Dharti Rajasthan पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आप राजस्थान राज्य के सभी जिलों के प्रत्येक गाँव की जानकारी जैसे- खसरा, खतौनी, नामांकन तथा जमीनों से जुड़ी अन्य जानकारी इंटरनेट की सहायता से कहीं से भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।

इ-धरती राजस्थान पोर्टल संक्षिप्त विवरण

E-Dharti Rajasthan पोर्टल के लाभ

  • इस पोर्टल की सहायता से आप कहीं से भी राजस्थान राज्य के जमीनों की जानकारी ले सकते हैं।
  • जमीनों से जुड़ी जानकारी लेने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस ऑनलाइन सुविधा के कारण नागरिकों के समय में बचत होगी।

ई-धरती राजस्थान पोर्टल पर ऑनलाइन जमाबंदी की नकल कैसे देखें?

  • सर्वप्रथम आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात होम खुलेगा। जहां “जिला चुनें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको जिला का नाम चुनना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको तहसील चुनना होगा।
  • अब आपको ग्राम का नाम चुनना होगा।  
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको आवेदक का नाम आवेदक का शहर आवेदक का पता और आवेदक का पिन कोड भरना होगा।
  • फिर नकल जारी करने के लिए नीचे विकल्प सेक्शन में किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • यदि आप जमाबंदी की प्रतिलिपि कि जानकारी चाहते हैं तो “जमाबंदी की प्रतिलिपि” ऑप्शन चुनें।
  • अब आप खाता से, सहस्र से, नाम से, USN से या GRN से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपना खाता नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको इसके ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
  • इसके बाद “नामांतरण के लिए आवेदन करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको कुछ आवश्यक जानकारी देनी होगी। जैसे- आवेदक का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाईल नंबर, जिला तथा नामांतरण का प्रकार।
  • इसके बाद तहसील तथा ग्राम का नाम चुनें। अब “आगे चले” ऑप्शन पर क्लिक करें।

ई धरती राजस्थान पोर्टल पर ईमित्र लॉगिन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको E-Dharti Rajasthan पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद “ईमित्र लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. आपके सामने एक पेज ओपन होगा जहां यूजर आईडी पासवर्ड और सत्यापन कोड भरना होगा।
  4. इसके बाद “लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. अब आप ईमित्र के होम पेज पर चले जाएंगे।

राजस्थान भू-नक्शा/ खसरा मैप कैसे डाउनलोड करे?

  • सबसे पहले आपको भू-नक्शा के ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
  • अब इस होम पेज पर आपके कुछ आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी, सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद खसरा नंबर पर क्लिक करें, इसके बाद आपको नक्शा दिख जाएगा।
  • इस नक्शे को डाउनलोड करने के लिए प्रिन्ट ऑप्शन पर क्लिक करके आप इस नक्शे को सेव कर सकते हैं।

मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप अपना खाता मोबाइल ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको अपने फ्री स्टोरियां एप स्टोर में जाना होगा।
  • इसके बाद सर्च बार में अपना खाता सर्च करें।
  • अब आपके सामने नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट के जैसे एक एप्लीकेशन शो करेगा।
  • आप इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एप्लीकेशन को ओपन करके आप रजिस्टर करो।
  • इसके बाद आप राजस्थान राज्य के सभी जिलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

सभी राज्यों के भूलेख की जानकारी कैसे पाएं अभी जानें

संपर्क विवरण :-

राजस्व मण्डल राजस्थान, टोडरमल मार्ग, सिविल लाइन, अजमेर

फोन नंबर- 0145-2627891

E-Mail- bor-rj@nic.in

निष्कर्ष

लोगों के समय की बचत के साथ-साथ जमीनों से जुड़े काम-काज को सरल बनाने के लिए इस पोर्टल (E-Dharti Rajasthan) का बहुत महत्त्व है। वैसे तो इस पोर्टल के बारे में हमने सभी आवश्यक जानकारी दे दी है। यदि फिर भी आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेन्ट कर सकते हैं या ऊपर दिए गए पते से जानकारी ले सकते हैं।

1 thought on “E-Dharti Rajasthan पोर्टल (अपना खाता) 2021: सभी जानकारी हिन्दी में”

Leave a Comment