CSC Registration 2021: आवेदन, पात्रता, आय सभी जानकारी हिन्दी में

CSC: CSC Registration 2021

CSC देश के सभी दूरदराज के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं, शिक्षा, वित्तीय सेवाएं, कृषि आदि के पहुँच के लिए एक सरल केंद्र बिन्दु है। देश का कोई भी नागरिक इस केंद्र से सुविधा ले सकता है। इस CSC केंद्र पर विभिन्न प्रकार के सरकारी दस्तावेज प्रदान किया जाते हैं, तथा साथ ही साथ अनेक प्रकार के सरकारी कार्य भी संचालित किए जाते हैं। जैसे कि आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट, अनेक प्रकार के सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु ऑनलाइन पंजीकरण आदि CSC की कुछ सेवाएं हैं। 

यह सरकार और जनता को किसी भी अभियान अथवा योजनाओं से जोड़ने की मुख्य कड़ी है। आज इस आर्टिकल में CSC Registration 2021 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी देंगे। अतः इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

CSC (VLE) क्या हैं?

सीएससी VLE (Village Level Entrepreneur), देश भर में ग्राम स्तरीय उद्यमी हैं। अर्थात CSC संचालक को ही सीएससी VLE के रूप में जाना जाता है। अब तक 1.63 लाख ग्राम पंचायत में 2.70 लाख VLE सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सेवाओं का बेहतर लाभ प्रदान कर रहे हैं। इसी के साथ साथ सरकार महिला VLE को भी बढ़ावा दे रही है। जिससे कि महिलाओं और पुरुषों के मध्य समानता बनी रहे।

CSC के लिए पंजीकरण कैसे करें (CSC Registration 2021)

पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें-

  • CSC Registration 2021 के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • आब होम पेज पर आपको “New VLE Registration” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा।
  • उस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें। जैसे कि नाम, आधार नंबर, मोबाईल नंबर, कैप्चा कोड आदि। इसके बाद “Submit” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म प्रदर्शित हो जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, पता, बैंक खाता, शिक्षा दस्तावेज़ आदि दर्ज कर देना है।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद आप “Next” ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको अपने बैंक की जानकारी जैसे- खाता धारक का नाम, आईएफएससी कोड, शाखा का नाम आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको अपने आवश्यक दस्तावेजों जैसे- पेन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक और सीएससी सेंटर की फोटो को आवश्यक क्षेत्रो में जेपीजी प्रारूप में अपलोड करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आखिर में आवेदक को पत्र की समीक्षा करनी होगी और दर्ज हुए विवरण की जांच करनी होगी।
  • सभी दर्ज किये विवरण की जांच करने के बाद आपको “Submit” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यूजर आइडी और पासवर्ड आपको ईमेल की जायगी।

CSC Registration 2021 के आवेदन की स्थिति कैसे जानें?

यदि आपने CSC के लिए पंजीकरण किया है तथा अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको CSC Registration 2021 की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा। अब आपके सामने होममे पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर “Application Status” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको कुछ जानकारी जैसे- आधार नंबर, पंजीकरण का प्रकार, कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
  • इसके बाद “Submit” ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने आपके पंजीकरण की स्थिति प्रदर्शित होने लगेगा।

CSC पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा, होम पेज पर आपको “Login” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको कुछ जानकारी जैसे- यूजर आइडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके बाद “Sign In” ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने CSC की होम पेज ओपन हो जाएगी।

सीएससी में प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

सीएससी केंद्र के अंतर्गत बहुत सी ऐसी सुविधाएं हैं, जो देश के सभी नागरिकों को प्रदान की जाती है और उनकी हर परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जाता है। नीचे विस्तारपूर्वक सुविधाओं को प्रदर्शित किया गया है। आप उन्हें जन सकते हैं और उन सुविधाओं का लाभ CSC सेंटर जाकर उठा सकते हैं।

  • बीमा संबंधित सेवाएं
  • पासपोर्ट संबंधित सेवाएं
  • एलआईसी जीवन बीमा
  • एसबीआई बैंक संबंधित सेवाएं
  • पेंशन सेवाएं
  • बैंकिंग सेवाएं
  • आधार सेवाएं
  • एलईडी एमएसयू
  • कौशल विकास योजना से संबंधित सेवाएं
  • बिजली बिल भुगतान की सेवाएं
  • रेलवे टिकट निकासी
  • शिक्षा संबंधित सेवाएं
  • स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं
  • नयी सेवाएं
  • जातिप्रमाण पत्र की सुविधाएं
  • निवास प्रमाण पत्र की सुविधाएं
  • आय प्रमाण पत्र की सुविधाएं
  • कैश निकासी सेवाएं
  • सभी प्रकार के फॉर्म पंजीकरण की सुविधा

TEC सर्टिफिकेट क्या होता है?

यदि आप CSC सेंटर के लिए CSC Registration 2021 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास TEC सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। TEC (Telecommunication Entrepreneur Course) सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। आप यह परीक्षा अपने घर से भी दे सकते हैं। यह काफी आसान होता है। 

वैसे तो CSC सेंटर के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता परंतु TEC सर्टिफिकेट के आवेदन लिए आपको 1479 रुपये देने पड़ते हैं। यह एक आवश्यक सर्टिफिकेट है, इसके बिना आप CSC के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

TEC सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप TEC सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन मोड से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स (TEC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको “Register” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपसे पूछी गयी आवश्यक जानकारी का विवरण जैसे- आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता आदि दर्ज कर दें।  
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने पेमेंट का पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको ऑनलाइन 1479 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा, जिसका भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको एक यूजर आईडी प्रदान की जाएगी, जिसका पासवर्ड आपका मोबाइल नंबर होगा।
  • अब आप यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर लें।
  • इसके बाद आपको पढ़ने के लिए “Learning Page” पर जाना होगा और जहां आप सभी मॉड्यूल का अध्ययन कर सकते हैं।
  • सभी मॉड्यूल को पूरा करने के बाद आपको “Exam” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर लेनी है।
  • परीक्षा पूरी करने के बाद आपको अपना प्रमाणपत्र नंबर मिल जायेगा।

CSC सेंटर खोलने के लिए अनिवार्यता

  • आपके पास कम से 2 या 2 से अधिक कंप्यूटर होने आवश्यक है।
  • कंप्यूटर की स्टॉरिज क्षमता 500 GB या उससे अधिक होना चाहिए।
  • कंप्यूटर की RAM 1 GB या उससे अधिक होना चाहिए।
  • आपके पास लाइसेंस युक्त ऑपरेटिंग सिस्टम होना आवश्यक है।
  • आपके सिस्टम के पास बैटरी बैकअप 4 घंटे या उससे अधिक होना चाहिए।
  • एक प्रिंटर होना चाहिए।
  • एक स्केनर होना आवश्यक है।
  • आपके पास वेब कैमरा या डिजिटल कैमरा होना चाहिए।

CSC Registration 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ तथा पात्रता

CSC आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता निम्न प्रकार से हैं-

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है।
  • जिस क्षेत्र में आपको सेण्टर खोलना है, आप उसी क्षेत्र के निवासी होने चाहिए।
  • मान्य प्राप्त बोर्ड से 10 वीं तक की परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • TEC सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • न्यूनतम 10 पास की मार्कशीट
  • पते का प्रमाण
  • पेन कार्ड की कॉपी
  • CSC केंद्र की तस्वीर

निष्कर्ष

CSC सेवा, डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम है। जो देश भर में नागरिकों को सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान कर रहा है। वैसे तो हमने CSC Registration 2021 से संबंधित सभी आवश्यक जंकरी प्रदान कर दी है। यदि इसके पश्चात भी आपको कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेन्ट कर सकते हैं।

ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए विज़िट करें- www.mypmyojana.in

1 thought on “CSC Registration 2021: आवेदन, पात्रता, आय सभी जानकारी हिन्दी में”

Leave a Comment