Aatm Nirbhar Bharat (2020) अभियान-जानें किसको होगा फायदा-

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat)-

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat) अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए एक कदम है।

               यह अभियान 12 मई वर्ष 2020 को कोरोना वायरस महामारी में आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रारंभ किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान के लिए ₹20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की। अभियान आरंभ होने पर आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि आत्म निर्भर का मतलब बाकी दुनिया से अलग होना नहीं है, अर्थात अन्य राष्ट्रों के निवेश तथा तकनीकी का स्वागत किया।

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat) संक्षिप्त विवरण-

राष्ट्र                   भारत

प्रधानमंत्री         श्री नरेंद्र मोदी

प्रारंभ                12 मई 2020

लाभार्थी             प्रत्येक भारतीय नागरिक

स्थिति                जारी

धनराशि            ₹20 लाख करोड़

वेबसाईट           www.pmindia.gov.in/en/

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat) अभियान के संचालन-

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat) अभियान के संचालन से सरकार ने अनेक फैसले लिए हैं। जिससे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। साथ ही साथ कई क्षेत्रों का निजीकरण किया गया है। अन्य कई क्षेत्रों को सहायता प्रधान किया गया। इसके अलावा, रक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्त्वपूर्ण विस्तार किया गया।

विडिओ- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आत्म निर्भर भारत अभियान की घोषणा- https://www.youtube.com/watch?v=Bf1BQZEI71M

आत्म निर्भर भारत अभियान के कुछ पहल-

1. भारत में आत्म रक्षात्मक उपकरण के क्षेत्र में मार्च से मई तक लगभग 1.5 लाख वस्तुएँ बनाई गई। इस उत्पादन के साथ ही भारत रक्षात्मक उपकरण उत्पादन के मामले में चीन के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। जिसकी कुल कीमत ₹7000 करोड़ है।

2. भारत का “Made in India” 5G नेटवर्क की घोषणा जुलाई 2020 में रिलायंस जिओ के द्वारा किया गया

3. मुकेश अंबानी ने मध्य जुलाई में की “जिओ ने 5G नेटवर्क के लिए सम्पूर्ण साधनों को बना लिया है, जो भारत को श्रेष्ठ सुविधा प्रधान करेगा। जिसमे 100% स्वदेशी तकनीकी तथा साधनों का उपयोग किया जाएगा।

4. इतिहास में पहली बार, जुलाई 2020 में एप्पल ने घोषणा किया कि एप्पल कंपनी उनके एक मुख्य आईफोन का भारत में उत्पादन करेगी।

5. ₹21000 करोड़ की कीमत वाला देश का सबसे बड़ा फंड IIT के पूर्व छात्र परिषद द्वारा स्व-निर्भरता के लिए मिशन का समर्थन करने के लिए गठित किया गया।

6. भारत ने डिजिटल स्ट्राइक करते हुए चीन के 59 ऐप्लकैशन को बैन कर दिया है जिसके बाद आत्म निर्भर भारत ऐप (Aatm Nirbhar Bharat App) को लॉन्च किया गया है। आत्म निर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज दो ट्रैक पर काम करेगा। पहला- मिशन मोड में काम करते हुए अच्छे ऐप की पहचान करेगा। दूसरा- नए ऐप तथा प्लेटफॉर्म बनाने के लिए आइडिऐशन के स्तर से लिकर बाजार तक की पहुँच की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat) अभियान का प्रभाव-

आत्म निर्भर भारत अभियान को कुछ लोगों ने “वोकल फॉर लोकल” जैसे अन्य टैगलाइन का उपयोग करके “मैक इन इंडिया” आंदोलन के पुनः संचालन के रूप में बुलाया है।

                 अन्य विपक्षी सदस्यों ने बताया कि कैसे भारत ने अपनी नीतियों को बनाया और कंपनियों का निर्माण किया ताकि भारत को आत्म निर्भर बनाया जा सके। जैसे- इस्पात उत्पादन के लिए SAIL, घरेलू इंजीनियरों के लिए IIT, चिकित्सा विज्ञान के लिए AIIMS, रक्षा संसाधन के लिए DRDO, विमान के लिए HAL, अंतरिक्ष के लिए ISRO आदि को बढ़ावा तथा सहायता प्रदान किया जाएगा।

                   इसके अलावा, भारत द्वारा चीनी उत्पादों का अल्पावधि में व्यावहारिक रूप से बहिष्कार करना मुश्किल है। इसका कारण, भारत प्रत्येक वर्ष 5 अरब डॉलर का सामान आयात करता है।

                   15 जून वर्ष 2020 को गलवान घाटी में हुए एक झड़प के बाद, जिसमें लगभग 40 चीनी सैनिक तथा 20 भारतीय सैनिक शहिद हुए, स्वदेशी जागरण मंच ने कहा कि यदि सरकार भारत को आत्म निर्भर बनाने के बारे में गंभीर थी, तो चीनी कंपनियों को इस तरह छूट तथा सुविधा नहीं देनी चाहिए।

आत्म निर्भर भारत अभियान के नए अपडेट-

1. भारत में कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के वजह से कुछ छोटी दुकानें जैसे नाई की दुकान, मोची की दुकान, पान की दुकान, ठेले पर सामान बेचने वाले आदि के लिए सरकार ने एक योजना की घोषणा की है।

        उस योजना का नाम है “पीएम स्वनिधि योजना”। इस योजना के तहत सरकार द्वारा ₹10000 रुपये का लोन प्रदान किया जाएगा। जिससे वे अपना काम फिर से शुरू करने में सक्षम होंगे। इस योजना से आत्म निर्भर भारत अभियान को कुछ गति मिलेगी।

2. इस अभियान (Aatm Nirbhar Bharat) के अंतर्गत देश की महिलाओं को “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” के तहत फ्री में गैस सिलेंडर प्रदान किया गया। देश में लॉकडाउन के वजह से केंद्र सरकार द्वारा 6 करोड़ 28 हजार सिलेंडर बाँटा गया है।

                  उज्ज्वला सिलेंडर का उपयोग करने वाली महिलाओं से पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। इस कॉन्फ्रेंस बैठक के दौरान उज्ज्वला योजना का फायदा लेने वाली महिलाओं की जागरूकता अभियान की भी सराहना की गई।

                   सरकार देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए स्वदेशी उत्पादों पर जोर दे रही है। जिसके कारण देश में बड़े पैमाने पर स्वदेशी उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है।

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat) अभियान के लाभार्थी-

  • श्रमिक
  • प्रवासी मजदूर
  • पशुपालक
  • मछुआरा
  • किसान
  • गरीब नागरिक
  • काश्तकार
  • कुटीर उद्योग
  • लघु उद्योग
  • मध्यमवर्गीय उद्योग
  • असंगठित तथा संगठित क्षेत्र के व्यक्ति
  • ठेला लगाने वाले दुकानदार
  • अन्य छोटे दुकानदार

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए की गई घोषणाएं-

  1. कृषि उपकरणों की स्थापना के लिए ₹11 लाख करोड़ का कोष।
  2. प्रधानमंत्री मातृ संपदा योजना के अंतर्गत मछुआरों के लिए ₹2000 करोड़ का आबंटन।
  3. सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के औपचारिककरण के उद्देश्य से ₹10000 करोड़ राशि के साथ नए योजना का शुभारंभ।
  4. पशुपालन के विकास के लिए ₹15000 करोड़ रुपये आबंटित किए जाएंगे।
  5. केंद्र सरकार हर्बल खेती के लिए ₹4000 करोड़ आबंटित करेगी।
  6. ₹500 करोड़ के साथ सभी फलों तथा सब्जियों के उत्पादन के लिए ऑपरेशन ग्रीन का विस्तार किया जाएगा।
  7. मधुमक्खी पालन के लिए ₹500 करोड़ आबंटित किए गए हैं।
  8. अनाज, खाद्य तेल, दालें, प्याज और आलू जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों में संशोधन लाया जाएगा।
  9. कृषि विपणन सुधारों को नए कानून के साथ लागू किया जाएगा जो अंतरराज्यीय व्यापार की बाधाओं को दूर करेगा।
  10. किसानों को सुविधात्मक कृषि उपज के साथ-साथ मूल्य और गुणवत्ता का आश्वासन दिया जाएगा।

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat) अभियान के लाभ-

  • 10 करोड़ मजदूरों को लाभ मिलेगा।
  • इंडस्ट्री से जुड़े 3.8 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
  • MSME से जुड़े 11 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
  • इस आर्थिक पैकेज से कुटीर उद्योग, लघु उद्योग, मध्यमवर्गीय उद्योग के करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।
  • इस अभियान से गरीब मजदूरों, कर्मचारियों के साथ होटल तथा टेक्स टाइल कंपनियों को फायदा होगा।

आत्म निर्भर भारत (Aatm Nirbhar Bharat) अभियान का निष्कर्ष-

आत्म निर्भरता आत्मबल और आत्मविश्वास से ही संभव है तो आइए हम एक साथ मिलकर अपने देश के विकास में अपना योगदान दें और वैश्विक आपूर्ति चयन में अपनी भूमिका निभाएं। आइए मिलकर अपनी पूरी संकल्प और शक्ति के साथ इस कोरोना के महामारी का सामना करें।

आत्म निर्भर भारत अभियान (Aatm Nirbhar Bharat) का संचालन कितने प्रतिशत हो रहा है? इस आभियान से कितनों को फायदा हुआ? अपनी राय दें।

Note- ऐसे ही अन्य योजनाओं के बारे मे जानने के लिए- www.mypmyojana.in पर जाएं।

Leave a Comment